एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महाकाल दरबार में फ़िल्मी कलाकार, एक्ट्रेस मोनालिसा ने किए दर्शन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह आस्था और भक्ति का खास नजारा देखने को मिला। भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा और फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत उज्जैन आए, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों कलाकार भक्ति में लीन नजर आए।

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भोजपुरी फिल्मों और टीवी की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा दर्शन करने आई। वह सुबह करीब 3 बजे भस्म आरती में शामिल होने मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती का दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। दोनों कलाकार पूरे समय भक्ति में लीन दिखाई दिए।

भस्म आरती के बाद मोनालिसा ने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से दोनों कलाकारों का विधिवत स्वागत और सम्मान भी किया गया।

मोनालिसा, जिनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें खास पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 10 से मिली। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी टीवी धारावाहिकों जैसे नजर और नमक इश्क का में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button