एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में राज्यसभा चुनाव को लेकर सस्पेंस बरक़रार, उम्मीदवारों के नामों के ऐलान का इंतजार

मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा की 3 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है। उम्मीदवारों के नामों को लेकर दोनों दलों में मंथन का दौर लगभग पूरा हो चुका है, और कभी भी बड़ा ऐलान हो सकता है।

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दिल्ली में पार्टी आलाकमान के स्तर पर गहन मंथन के बाद अब उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन  यादव भी दिल्ली दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम सहमति और संगठनात्मक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो बीजेपी ने कई बार राज्यसभा चुनाव में आखिरी समय में रणनीतिक चाल चलते हुए विपक्ष के समीकरण बिगाड़े हैं। कम संख्या बल के बावजूद पार्टी ने क्रॉस वोटिंग के सहारे जीत हासिल करने के उदाहरण भी पेश किए हैं। वही कांग्रेस में इस बार उम्मीदवारों की रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल  नाथ  का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है। माना जा रहा है कि, कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेज सकती है, जिससे पार्टी के भीतर नए समीकरण बन सकते हैं।

वहीं बीजेपी की संभावित रणनीति को देखते हुए कांग्रेस भी सतर्क नजर आ रही है और ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो विधायकों को एकजुट रख सके और किसी भी तरह की राजनीतिक सेंधमारी से बचा सके। कुल मिलाकर राज्यसभा सीटों को लेकर तस्वीर लगभग साफ है, लेकिन असली सस्पेंस अब उम्मीदवारों के नामों को लेकर है। कौन जाएगा दिल्ली और किसे मिलेगी राज्यसभा की टिकट इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button