MP में बढ़ा सियासी तापमान, बयानबाजी से पोस्टर वॉर तक राजनीति

मध्य प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग अब पोस्टर वॉर में बदलती नजर आ रही है। अभिनन्दन लाल यादव और टपोरी वाले बयान से शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। भोपाल की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।इन पोस्टरों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जहरीला सांप दिखाया गया है और लिखा है- जीतू भिया के जहरीले बोल.
मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी अब पोस्टर पॉलिटिक्स तक पहुंच चुकी है, भोपाल में लगे इस पोस्टर ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, पोस्टर में जीतू पटवारी को एक जहरीले सांप के रूप में दिखाया गया है। साथ ही बड़े अक्षरों में लिखा गया है, जीतू भिया के जहरीले बोल इन पोस्टरों में पटवारी के विवादित बयानों का भी जिक्र किया गया है।
दरअसल, ये पूरा विवाद अभिनन्दन लाल यादव और टपोरी वाले बयान के बाद शुरू हुआ , जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अभिनन्दन लाल यादव कहा तो सीएम ने पटवारी को टपोरी कहा, इसके बाद पोस्टर वॉर के जरिए बीजेपी ने पटवारी पर सीधा हमला बोला है। कुल मिलाकर प्रदेश की राजनीति में अब बयानबाजी के साथ-साथ पोस्टर पॉलिटिक्स भी चरम पर है.



