एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान, तरूण चुग और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका

BJP ने राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जहां एमपी से एक बार फिर बीजेपी ने चौंकाते हुए राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग और बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब संगठन राज्यसभा चुनाव के लिए जुट गया है.

MP समेत देश के अलग-अलग राज्यों में राज्यसभा चुनाव की हलचल है, जहां बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए एमपी से दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते हुए राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है.

इधर, बीजेपी संगठन ने एक बार फिर चौंकते हुए ऐसे दो नामों को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है, जिन पर किसी तरह की कोई सियासी चर्चा नहीं थी. वहीं अब संगठन प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए जुट गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button