एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। इंदौर के महू में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के सहयोग से अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करेगी।

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘स्ट्रेंथनिंग साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क फॉर स्टेट डेटा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश के महू में राज्य सरकार, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग MCTE के सहयोग से अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करेगी।

यह सेंटर साइबर खतरों की पहचान, उनके विश्लेषण और प्रभावी समाधान विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, सरकारी डेटा को सुरक्षित रखने और साइबर हमलों को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों पर रिसर्च किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साइबर सुरक्षा को अत्यंत गंभीर विषय बताते हुए कहा कि बदलते दौर में डाटा सुरक्षा अब सीमा सुरक्षा से भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। किसी व्यक्ति के जीवन भर की कमाई एक झटके में चली जाए, यह बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि साइबर अपराध की चुनौती पर केवल कहने या कथा-कहानी की जगह नहीं है, यह पूरी जवाबदारी का विषय है। यदि लापरवाही हुई तो वसूली भी संबंधित विभाग से ही होगी।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और डेटा सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button