एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बागेश्वर धाम सरकार ने की भविष्यवाणी, चर्चाओं में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दावा

मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने हलचल मचा दी है। दरअसल, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने धाम को लेकर ऐसी भविष्यवाणी कर दी है…जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। क्या सच में बागेश्वर धाम बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा आस्था केंद्र? क्या गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी?

बागेश्वर धाम जहां आस्था, विश्वास और चमत्कार की कहानियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं , लेकिन इस बार चर्चा की वजह है एक बड़ी भविष्यवाणी। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया है कि आने वाले समय में बागेश्वर धाम पर पूरी दुनिया के लोग अर्जी लगाते नजर आएंगे। एक समय ऐसा आएगा जब धाम के आसपास के गांवों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी, गांव के लोग अपनी जमीन बेच देंगे और बाहर से आए लोग यहां होटल बनाएँगे फिर इन्ही होटल में गांव के लोग मेनेजर का काम करेंगे –

बागेश्वर बाबा ने कहा कि साल 2027 में हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद बागेश्वर धाम में हर तरह के साधन उपलब्ध होंगे। वही उन्होंने दावा किया कि जुलाई के बाद देश-विदेश से भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोग यहां पहुंचेंगे और धाम की ‘शिला’ को छूने के लिए लंबी कतारें लगेंगी इतना ही नहीं उस शिला पर रिसर्च करने के लिए वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी यहां आएंगे…आने वाले समय में पर्चे से ज्यादा भभूति का महत्व बढ़ेगा और हनुमान भक्ति का प्रचार पूरी दुनिया में होगा…

बागेश्वर धाम को लेकर ये भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा है कि क्या बदल जाएगी पूरे इलाके की तस्वीर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button