एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकार ने इंदौर मेट्रो की लागत बढ़ाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में सबसे बड़ा फैसला इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर लिया गया है, जिसकी लागत में बड़ा इजाफा हुआ है। सरकार ने इंदौर मेट्रो की लागत में अतिरिक्त 5,388 करोड़ रुपये कि वृद्धि की है।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इंदौर मेट्रो परियोजना की बढ़ी हुई लागत को मंजूरी दे दी गई। साल 2017 में इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 7500 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब यह बढ़कर 12,882 करोड़ रुपये हो गई है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त 5,388 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर मेट्रो को वर्ष 2031 तक पूरी तरह से संचालित किया जाए, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

इंदौर मेट्रो को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिससे आने वाले समय में शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि तय समय सीमा में तक यह परियोजना कितनी तेजी से पूरी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button