एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: किसानों के लिए खुशखबरी, किसान सम्मान निधि की तारीख आ गई

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 20 जून को किसानों के खातों में फिर से खुशियों की बारिश होने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यानि मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं को भी पैसा मिलने वाला है। 

20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली के तारकेश्वर से देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत हर चार महीने में किसानों को 2000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी खेती और जरूरतों को सहारा मिलता है। इस बार करीब 9 करोड़ 50 लाख किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे।

अगर बात मध्यप्रदेश की करें, तो यहां के 81 लाख 67 हजार किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य में कुल 1037 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जाएगी।

कुल मिलाकर 20 जून का दिन किसानों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। सरकार की इस पहल से ना सिर्फ किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है, बल्कि उनकी आय बढ़ाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button