एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा आज से शुरू हो गया है। इंदौर आई महामहिम का महा स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की है। राष्ट्रपति का यह पांच दिवसीय दौरा प्रदेश के कई अहम कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है, जिसमें ओंकारेश्वर दर्शन से लेकर सिकल सेल जागरूकता अभियान तक शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट आई, जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया है। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए रवाना हुईं, जहां वे भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और विधि-विधान से पूजन करेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर इंदौर और ओंकारेश्वर दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में भी विशेष बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा 18 से 22 जून तक चलेगा। 19 जून को वे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी,  जहां सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति ग्वालियर और श्योपुर में आयोजित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर चुनौती है, महामहिम का एमपी दौरा हमारा उत्साह बढ़ाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा न केवल धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता और प्रशासनिक गतिविधियों को भी नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। प्रदेश में हाई अलर्ट के बीच राष्ट्रपति के इस दौरे पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button