MP: मैं बेगुनाह हूं, मुझे फंसाया गया…!, राजा रघुवंशी हत्यकांड में सोनम रघुवंशी का दवा

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताया है। सोनम का कहना है कि, उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सर्वोच्च न्यायालय में जवाबी हलफनामा दाखिल करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और खुद को निर्दोष बताया है। हलफनामे में सोनम ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उनका हत्या की साजिश या घटना से कोई संबंध नहीं है।
सोनम ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह जांच और ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में सहयोग कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा विश्वास जताते हुए अदालत से निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद व्यक्त की है। उधर, इस मामले में मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
सुप्रीम कोर्ट में इसी याचिका पर सुनवाई होनी है, जिस पर पीड़ित पक्ष और बचाव पक्ष दोनों की नजरें टिकी हुई हैं। अदालत की सुनवाई इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



