एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड, CM मोहन यादव के इतने फॉलोअर्स

देश की राजनीति में अब सोशल मीडिया सबसे बड़ा चुनावी और जनसंपर्क का हथियार बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम और रील्स के जरिए युवाओं तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने की सलाह दी है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड भी चर्चा में है। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं, वहीं कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 10 हजार से कम फॉलोअर्स हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में है। पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि वे इंस्टाग्राम और शॉर्ट वीडियो के जरिए युवाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की डिजिटल मौजूदगी पर भी नजरें टिक गई हैं। इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करीब 20 लाख फॉलोअर्स के साथ प्रदेश में सबसे आगे हैं। मंत्रियों में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 7 लाख 44 हजार फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद विश्वास कैलाश सारंग, प्रहलाद सिंह पटेल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का नाम आता है।

वहीं दूसरी ओर कई मंत्री डिजिटल दुनिया में अभी भी काफी पीछे हैं। कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के सबसे कम 3924 फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह हैं, जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 10 हजार से भी कम हैं। बताया जाता है कि अधिकांश मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट उनके सलाहकार और टीम संचालित करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 करोड़ 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब माना जा रहा है कि पीएम के संदेश के बाद मध्यप्रदेश के मंत्री भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे और रील्स के जरिए जनता से सीधा संवाद करने की कोशिश करेंगे। अब राजनीति सिर्फ मंच और सभाओं तक सीमित नहीं रही। चुनावी रणनीति से लेकर सरकारी योजनाओं के प्रचार तक इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के मंत्रियों के बीच भी डिजिटल लोकप्रियता की नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button