एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया में कांग्रेस की जीत में जयवर्धन सिंह का जादू, 35 में 30 बूथ जीते

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अब मिशन 2028 की तैयारी में जुट गई है। चुनाव में किस नेता ने कितना प्रदर्शन किया, इसका पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया गया है। इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह की है, जिन्हें पार्टी का सुपर कैम्पेनर माना जा रहा है। जयवर्धन के जिम्मे रहे क्लस्टर में कांग्रेस ने 35 में से 30 बूथ जीतकर सबसे शानदार प्रदर्शन किया। अब कांग्रेस इसी क्लस्टर मॉडल को 2028 विधानसभा चुनाव में भी लागू करने की तैयारी कर रही है।

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने चुनावी रणनीति और संगठन की कार्यशैली का विस्तृत मूल्यांकन कराया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तैयार रिपोर्ट में क्लस्टर, सेक्टर और बूथ स्तर पर नेताओं के प्रदर्शन का आकलन किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जिन क्षेत्रों में क्लस्टर प्रभारी लगातार सक्रिय रहे और बूथ प्रबंधन मजबूत रहा, वहां कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त हासिल की। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन क्लस्टर नंबर 6 में देखने को मिला, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के पास थी।

जयवर्धन सिंह के नेतृत्व वाले क्लस्टर में कांग्रेस ने 35 में से 30 बूथ जीते और कुल 3637 वोटों की बढ़त हासिल की। इसी प्रदर्शन के चलते संगठन के भीतर उन्हें इस उपचुनाव का सुपर कैम्पेनर माना जा रहा है। इस क्लस्टर में विधायक देवेंद्र सखवार, मनोज राजानी, संतोष लिटोरिया और सीएल बौद्ध ने भी सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। रिपोर्ट में बैजनाथ के क्लस्टर को भी बेहतर प्रदर्शन करने वालों में शामिल किया गया है, जबकि प्रभु सिंह के जिम्मे रहे क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे कमजोर माना गया। अब कांग्रेस इसी क्लस्टर आधारित चुनावी मॉडल को 2028 विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में लागू करने की रणनीति बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button