एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: भोपाल वेस्टर्न बायपास को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, जबलपुर से इंदौर जाने वालों को मिलेगी राहत

भोपाल के लिए मोहन कैबिनेट से बड़ी खबर है। पश्चिमी बाइपास की पुनरीक्षित लागत को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस बाइपास के बनने के बाद जबलपुर से इंदौर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 21 किलोमीटर का फेरा कम होगा…तो रातापानी वन क्षेत्र में वन्यजीवों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अंडरपास भी बनाए जाएंगे। यानी विकास भी…और पर्यावरण की सुरक्षा भी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भोपाल पश्चिमी बाइपास की पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि  भोपाल में पश्चिमी बाइपास के निर्माण से जबलपुर से होकर इंदौर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें 21 किलोमीटर का फेरा कम लगाना होगा।

पहले इस मार्ग की कुल लंबाई 41 किलोमीटर तय की गई थी, लेकिन पुनरीक्षित योजना के तहत अब यह दूरी घटकर 35 किलोमीटर रह जाएगी। वन्य जीवों और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रातापानी वन क्षेत्र में अंडरपास बनाए जाएंगे।

पश्चिमी बाइपास तैयार होने के बाद भोपाल के ट्रैफिक और जबलपुर से इंदौर के सफर की तस्वीर कितनी बदलती है…इस पर अब नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button