MP: 12वीं टॉपर्स को CM मोहन यादव की सौगात, 1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में 25-25 हजार

मध्यप्रदेश के होनहार विद्यार्थियों के लिए दिन खुशियों से भरा रहा…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की सौगात दी। प्रदेश के करीब 1 लाख 21 हजार विद्यार्थियों के खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को सिर्फ लैपटॉप की सौगात नहीं दी…बल्कि सफलता का मंत्र भी दिया सीएम ने कहा कि, एक समय मैं लड्डू के लिए तरसता था , आप आज लर्न करोगे तो कल अर्न करोगे।
मध्यप्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी। प्रदेश के करीब 1 लाख 21 हजार विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था, जब वे गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले लड्डू के लिए भी तरस जाते थे। परिस्थितियां बदल गई हैं।
लैपटॉप के लिए मिलने वाली 25 हजार रुपये की राशि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा के नए रास्ते खोलने वाली सौगात के तौर पर देखी जा रही है। सीएम मोहन यादव ने बच्चों से कहा कि, लर्न करोगे तो अर्न करोगे।



