एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: 20 साल के बिट्टू ने बदल दी नदी की तस्वीर, CM मोहन यादव से हुई मुलाकात

जिस काम को देखकर लोग सालों तक सिर्फ बातें करते रहे… वो काम एक 20 साल के युवा ने अकेले कर दिखाया। राजगढ़ के ब्यावरा में अजनार नदी को साफ करने का बीड़ा उठाने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात कर हौसला बढ़ाया। कभी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी नदी में बिट्टू ने रोज घंटों उतरकर कचरा निकाला… करीब तीन महीने की मेहनत के बाद नदी की तस्वीर बदल गई। सीएम ने बिट्टू की पहल को बदलाव की मिसाल बताया और कहाकृबदलाव के लिए भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल काफी है।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अजनार नदी को नया जीवन देने वाले युवा सुरेंद्र सिंह चैधरी उर्फ बिट्टू से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बिट्टू के काम की जमकर सराहना की और उनकी पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। सीएम ने कहा कि बिट्टू ने सिर्फ नदी की सफाई नहीं की… बल्कि समाज को यह विश्वास भी दिलाया कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ की जरूरत नहीं होती, एक सच्ची पहल भी बड़ा बदलाव ला सकती है।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब एक युवा अकेले नदी बचाने का संकल्प ले सकता है…तो सामूहिक भागीदारी से प्रदेश के जल स्रोतों को और बेहतर बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मूल भाव भी जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और जनभागीदारी है।

कभी अजनार नदी का पानी पीने और सिंचाई के काम आता था… लेकिन बढ़ती आबादी और लापरवाही के चलते नदी कचरे और गंदगी से पट गई। प्लास्टिक, जलकुंभी और सड़े हुए कचरे के कारण नदी गंदे नाले में बदल गई थी। लेकिन बिट्टू के बुलंद इरादों ने ऐसी तबाही मचाई की नदी अपने पुराने स्वरुप में वापस आ गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button