MP: जन्माष्टमी पर CM मोहन यादव ने फोड़ी मटकी, गोपाल को गोद में लेकर खिलाया माखन-मिश्री

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री आवास में जब नन्हे गोपाल को गोद में लेकर सीएम ने मटकी फोड़ी, तो पूरा माहौल नंद के आनंद भयो…जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। सीएम ने बाल गोपाल को अपने हाथों से माखन-मिश्री खिलाई ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। चारों तरफ भक्ति का माहौल, कृष्ण भजनों की गूंज और राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बाल गोपाल। इसी भक्तिमय माहौल के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नन्हे गोपाल को अपनी गोद में उठाया और उनके साथ मटकी फोड़ी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से माखन-मिश्री खिलाई…कृष्ण भक्ति में डूबा ये अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा…
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में कृष्ण भजनों के साथ महारास का भी आयोजन हुआ…राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक और संत समाज भी मौजूद रहा…पूरा सीएम हाउस ऐसा नजर आया मानो गोकुल की गलियां मुख्यमंत्री निवास में उतर आई हों।
कुल मिलाकर जन्माष्टमी के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अंदाज पूरी तरह कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आया और उनका ये नटखट अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!



