एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, सत्ता और संगठन हैं तैयार

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जहां इस अभियान के अंतर्गत सत्ता और संगठन की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा बताते हुए अभियान से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए विश्व के बड़े देशों से आत्मविश्वास के साथ संवाद कर रहा है। अमेरिका और चीन जैसे देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंध तथा वैश्विक मंच पर बढ़ता प्रभाव, दुनिया में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। वहीं, वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था की निरंतर मजबूती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व पर विश्वास को और मजबूत करती है। हर भारतीय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, प्रदेश में 6 एक्सप्रेस-वे बनेंगे। पीथमपुर से मुंबई तक आठ लेन एक्सप्रेस-वे तैयार है।

बाइट- सीएम डॉ. मोहन यादव

वीओ- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, युवाओं और किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, रोजगार के साथ ही किसान कल्याण वर्ष मनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम किया जा रहा है.  सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर शाम 7 बजे दीपोत्सव के साथ 71 बूथों से अभियान शुरू होगा, जो  17 अक्टूबर तक चलेगा। 25 वर्ष सेवा कार्य, प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और उनके किए हुए कार्य दिखाने का बड़ा अभियान शुरू होगा। 97 हजार आंगनबाड़ी दीदी ओ का सम्मान से लेकर महिला संबंधी जानकारी का अभियान चलेगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जहां इस अभियान के अंतर्गत सत्ता और संगठन की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button