MP: दिल्ली दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, PM मोदी के डिनर में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं, दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात की है। वहीं अब सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित एक भव्य डिनर में हिस्सा लेंगे, जिसमें देशभर के प्रमुख नेताओं के साथ ही विदेशी मेहमान शामिल होंगे.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की है।
इस दौरान प्रदेश में रोजगार, श्रमिक कल्याण और युवा विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद सीएम ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर और उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई है।
वहीं अब सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित एक भव्य डिनर में हिस्सा लेंगे, जिसमें देशभर के प्रमुख नेताओं के साथ ही विदेशी मेहमान शामिल होंगे.



