एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी सौगात, CM मोहन यादव देंगे ई-स्कूटी का तोहफा

मेहनत से मुकाम हासिल करने वाले मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए मोहन सरकार एक बार फिर बड़ी सौगात देने जा रही है। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। 

मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। योजना का लाभ कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थी का पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल करना और अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करना जरूरी है।

इस योजना का लाभ शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों को दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी आगे की पढ़ाई और आने-जाने की सुविधा को आसान बनाना है। कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सरकार के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना पर सरकार अब तक करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

यानी मोहन सरकार का संदेश साफ हैकृमेहनत करो, उत्कृष्ट प्रदर्शन करो और सरकार आपकी सफलता को सम्मान के साथ प्रोत्साहित करेगी। ई-स्कूटी की ये सौगात सिर्फ आने-जाने की सुविधा नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के लिए आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने की नई रफ्तार भी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button