एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: उज्जैन को मिली बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने API मैन्युफैक्चरिंग इकाई का उद्घाटन किया

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जेके लाइफकेयर की अत्याधुनिक एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, एआई का दौर है, पर उज्जैन हमेशा से एनआई यानी नेचुरल इंटेलिजेंस का केंद्र रहा है।

उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेके लाइफकेयर सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, उज्जैन में स्थापित यह इकाई देश की फार्मास्यूटिकल आत्मनिर्भरता के लिए मील का पत्थर साबित होगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि, एआई का बदलता दौर है, पर उज्जैन हमेशा से एनआई यानी नेचुरल इंटेलिजेंस का केंद्र रहा है।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि, यह इकाई मानवता और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए आयाम तय करेगी और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में योगदान देगी।

बता दें, इस परियोजना में अब तक करीब 50 करोड़ का निवेश किया गया है और भविष्य में 200 करोड़ तक निवेश प्रस्तावित है। यह इकाई अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण एपीआई, पेप्टाइड्स और बायोसिमिलर्स का निर्माण करेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और उद्योग जगत के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button