एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: अग्निवीरों को लेकर मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 विभागों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

मोहन कैबिनेट ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीर योजना के तहत सेना में सेवा पूरी करने वाले युवाओं को मध्य प्रदेश के 5 विभागों में आरक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डैडम् मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप ने बताया कि वन, गृह, आबकारी, जेल और विशेष सशस्त्र बल में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने अग्निवीरों के लिए प्रदेश के 5 विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश के डैडम् मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप ने इसकी जानकारी दी।

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक अग्निवीरों को वन विभाग, गृह विभाग, आबकारी विभाग, जेल विभाग और विशेष सशस्त्र बल में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यानी सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवा पूरी करने वाले युवाओं के लिए अब इन पांच विभागों में सरकारी सेवा के अवसरों में आरक्षण का प्रावधान रहेगा।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य अग्निवीर योजना के तहत सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं के अनुभव और प्रशिक्षण का उपयोग प्रदेश की विभिन्न सेवाओं में करना है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब संबंधित विभागों में भर्ती प्रक्रिया और आरक्षण के प्रावधानों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button