एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: जबलपुर में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव सप्ताह का शुभारंभ, आदिवासी अंदाज में नजर आए CM मोहन यादव

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव सप्ताह के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। कभी आदिवासी जैकेट पहनकर कलाकारों के बीच थिरके, तो कभी गले में ढोलक टांगकर खुद थाप देने लगे। मंच पर भी मुख्यमंत्री तीर-कमान थामकर जनजातीय परंपरा के रंग में नजर  आए हैं।

जबलपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह का आगाज पूरे उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का अलग ही अंदाज नजर आया। आदिवासी जैकेट पहनकर वे जनजातीय कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ थिरकते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने गले में ढोलक टांगकर खुद भी उसे बजाया। वहीं मंत्री जयशाह ने कमर में डुमडूमि बांधकर उसे बजाया।

कलाकारों के साथ उनकी यह सहभागिता कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। मंच पर मंत्री विजय शाह ने आदिवासी परम्परा में सीएम का स्वागत किया , वही जनजातीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताते हुए मुख्यमंत्री ने मंच पर तीर-कमान भी थामा और आदिवासी जोश दिखाया

जबलपुर के इस आयोजन में मुख्यमंत्री का अंदाज सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनजातीय संस्कृति, परंपरा और पहचान के सम्मान का संदेश भी देता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button