एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला मांगों का पिटारा, CM मोहन यादव ने मंच से लगा दी ऐलानों की झड़ी

पिछोर की धरती पर मंच सजा था लाड़ली बहना योजना का लेकिन महफिल लूट ले गए मोहन और महाराज ! केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने पिछोर के विकास की ऐसी मांगें रखीं कि मंच पर ही घोषणाओं का दौर शुरू हो गया। कहीं 5 करोड़ की मांग, कहीं स्कूल और कॉलेज की बात३ और फिर आया सबसे बड़ा मुद्दाकृपिछोर को जिला बनाने का! मुख्यमंत्री भी पीछे नहीं रहे। एक के बाद एक ऐलान किए और जिला बनाने की मांग पर 2027 का बड़ा भरोसा दे दिया।

शिवपुरी के पिछोर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ही मंच पर थे। सिंधिया ने अपने क्षेत्र की जरूरतें गिनाईं, तो मुख्यमंत्री ने कई मांगों पर तुरंत हामी भर दी। कार्यक्रम का माहौल ऐसा बना कि लाड़ली बहना योजना के मंच पर पिछोर के विकास का पूरा एजेंडा सामने आ गया। सिंधिया ने सबसे पहले मोती सागर और पिछोर के ऐतिहासिक किले को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने की मांग रखी। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार से 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी। फिर पिछोर में सांदीपनि विद्यालय, बमोर कला में कॉलेज और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सुविधाओं की मांग उठाई। लेकिन सिंधिया का सबसे बड़ा दांव था – पिछोर को जिला बनाने की मांग। इस मांग को उन्होंने पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री के सामने रखा।

अब बारी मुख्यमंत्री मोहन यादव की थी। सिंधिया की मांगों पर मुख्यमंत्री ने भी मंच से घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। पिछोर में सांदीपनि विद्यालय बनाया जाएगा, खनियाधाना में पुलिस चैकी स्थापित होगी और बच्चों के लिए स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही पिछोर किले के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा तालियां उस वक्त बजीं, जब पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने अपना रुख स्पष्ट किया। सीएम ने कहा कि जिला गठन के लिए परिसीमन आयोग बनाया गया है। उन्होंने भरोसा दिया कि 2027 में वे खुद पिछोर को जिला बनाने के लिए सिफारिश करेंगे। साथ ही कहा- पिछोर को जिला बनाने के लिए मैं आपके साथ हूं।

कुल मिलाकर पिछोर में सिंधिया ने मांगें रखीं और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई मांगों पर ऐलान कर सियासी संदेश दे दिया। लेकिन पिछोर की जनता की निगाहें अब एक ही वादे पर टिकी  – 2027 में जिला बनाने की सिफारिश! क्या पिछोर को जिला मुख्यालय का दर्जा मिलेगा? इसका जवाब आने वाले वक्त में मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button