एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: दिग्विजय सिंह की विरासत पर जीतू पटवारी का दावा!, खुद को बताया राजनीतिक बेटा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत पर ऐसा दावा किया है, जिसने पार्टी के भीतर नई चर्चा छेड़ दी है। पटवारी ने खुद को दिग्विजय सिंह का राजनीतिक बेटा बताते हुए कहा- उनकी राजनीतिक विरासत मेरी है, जबकि सारा पैसा जयवर्धन सिंह का है! अब इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सिर्फ चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि नेतृत्व और राजनीतिक विरासत की चर्चा भी तेज है। इसी बीच जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। पटवारी ने कहा कि उन्होंने राजनीति की मर्यादाएं दिग्विजय सिंह से सीखी हैं और खुद को उनका राजनीतिक बेटा बताया। लेकिन पटवारी का बयान यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत मेरी है, जबकि सारा पैसा जयवर्धन सिंह का है।

पटवारी के इस बयान को 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए। ऐसे में पटवारी का खुद को दिग्विजय का राजनीतिक वारिस बताना नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है

कुल मिलाकर, मध्यप्रदेश कांग्रेस में 2028 की लड़ाई अभी दूर है, लेकिन नेतृत्व की पटकथा लिखी जाने लगी है। अब बड़ा सवाल यही है क्या 2028 में दिग्विजय की राजनीतिक विरासत पटवारी के लिए ताकत बनेगी, या कांग्रेस के भीतर नेतृत्व की नई बहस को जन्म देगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button