एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: जनजातीय परिवार के बीच राज्यपाल मंगूभाई पटेल, परिवार के साथ किया भोजन

धार में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर जनजातीय कृषक के घर पर परिजनों के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहीं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार को कृषक भूपेंद्र आलावा के विकासखंड डही के ग्राम टिमरिया (स्कूलपुरा) स्थित निवास पर आए। उनके परिवार के साथ आत्मीय संवाद किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने परिवार के सदस्यों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में बड़े चाव से पारंपरिक जनजातीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जनजातीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप परोसे गए देसी भोजन में बाजरे और ज्वार की रोटी, मेथी की भाजी (साग), उड़द की दाल और लहसुन-धनिया की पारंपरिक चटनी (ठेचा) शामिल थी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोजन के पश्चात कृषक भूपेंद्र आलावा के परिवारजनों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया है। उन्होंने बच्चों को स्नेह दिया और परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। राज्यपाल की इस सादगी और सहज व्यवहार से परिवार सहित ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button