एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: प्रेमपुरा घाट पर CM मोहन यादव ने की छठ पूजा, सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य

भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर छठ महापर्व की आस्था और भक्ति के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी श्रद्धा के रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्यदेव को संध्या अघ्र्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली कि कामना की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की महत्ता बताते हुए 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखने वाली माताओं और बहनों की तपस्या को नमन किया।

15 नवंबर को भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घाट पहुंचे और भगवान सूर्यदेव को संध्या अघ्र्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली कि कामना की है। साथ ही छठ पर्व पर व्रत और उपासना करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, छठ महापर्व अब केवल पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल तक सीमित नहीं रह गया है। पूरे देश में यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग भी इसमें शामिल होकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। कुल मिलाकर छठ के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश साफ रहाकृआस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की यह विरासत आगे भी इसी उत्साह के साथ कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button