एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, किसी पार्टी में नहीं होंगी शामिल

यूपी कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने आखिरकार अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अब राजनीति में कदम रखेंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि, वह आम लोगों के साथ मिलकर एक ऐसा राजनीतिक मंच खड़ा करना चाहती हैं, जिसका आधार जनता के सवाल और उनकी आवाज होगी। उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए दिव्या मित्तल ने यहीं से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान किया है।  

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि वह राजनीति में आएंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी। दिव्या मित्तल के मुताबिक, उनकी राजनीति का केंद्र आम लोग होंगे। उनका कहना है कि वह जनता के साथ मिलकर ऐसा राजनीतिक मंच बनाना चाहती हैं, जहां लोगों के सवाल और उनकी समस्याएं सबसे ऊपर हों।  

दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत इसी प्रदेश से करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और लोगों ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह अपनाया। उन्होंने लोगों से किसी एक व्यक्ति को मसीहा मानकर इंतजार करने के बजाय खुद बदलाव की शुरुआत करने की अपील भी की।

दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के कई अनुभवों को अपनी राजनीति की वजहों से जोड़ा। कुल मिलाकर अब पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के सामने प्रशासनिक सेवा से बिल्कुल अलग राजनीतिक भूमिका होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button