एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: हार्मोनिका की स्वर लहरियों से गूंजा भोपाल, माउथ ऑर्गन के संगीत में खोए CM मोहन यादव

राजधानी भोपाल में 2 अक्टूबर का दिन हार्मोनिका की सुरीली स्वर लहरियों के नाम रहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने जब जब माउथ ऑर्गन से वैष्णव जन तो और कहता है दिल, जैसी धुनें गूंजीं, तो पूरा सभागार संगीत की दुनिया में खो गया। मौका था भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 के 13वें संस्करण का जिसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि, ये सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत के साधकों का कुंभ है।

भोपाल का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार और चारों तरफ गूंजती हार्मोनिका की मधुर स्वर लहरियां। 2 अक्टूबर को यहां आयोजित भारतीय हार्माेनिका महोत्सव के 13वें संस्करण में संगीत का ऐसा रंग जमा कि श्रोता देर तक सुरों में खोए रहे। किसी ने वैष्णव जन तो की धुन छेड़ी तो किसी ने कहता है दिल… और बार-बार देखो’ जैसे गीतों की धुन हार्माेनिका पर सुनाई। कलाकार अनुपम पॉल और देश की सुप्रसिद्ध 17 वर्षीय हार्माेनिका वादिका सिद्धि सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव माउथ ऑर्गन के संगीत में ऐसे खोए की उन्हें शोले के अमिताभ बच्चन याद आ गए

भारतीय हार्मोनिका महोत्सव के 13वें संस्करण का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने देशभर से आए हार्माेनिका कलाकारों का स्वागत किया और संगीत के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं… बल्कि संगीत के साधकों का कुंभ है।

भोपाल में आयोजित भारतीय हार्मोनिका महोत्सव ने गांधी जयंती के दिन संगीत प्रेमियों को यादगार शाम दी। संगीत की स्वर लहरियों के बीच कलाकारों का सम्मान और इस विधा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प यही रहा इस महोत्सव का खास संदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button