MP: इंदौर में स्नूकर चैंपियनशिप, CM मोहन यादव ने शॉट लगाकर किया औपचारिक उद्घाटन

सियासत के मैदान में फैसलों की पारी खेलने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस बार स्नूकर की टेबल पर नजर आए। इंदौर के यशवंत क्लब में चल रही प्ठैथ् वल्र्ड स्नूकर चैंपियनशिप में सीएम ने क्यू थामा और शॉट लगाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें चैंपियन बनने के मंत्र भी दिए।
इंदौर का यशवंत क्लब दुनिया के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ियों का जमावड़ा और इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खास अंदाज देखने को मिला। सोमवार को क्वालिफाइंग मुकाबलों के आखिरी दिन पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्नूकर टेबल पर शॉट लगाकर स्नूकर चैंपियनशिप का औपचारिक शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने और चैंपियन बनने के लिए पूरे समर्पण के साथ खेलने का संदेश दिया। इंदौर में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप शहर के लिए भी खास है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए खिलाड़ियों को एक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी और उनके हाथों उद्घाटन ने आयोजन में एक अलग उत्साह भर दिया।



