एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: स्वच्छता में उज्जैन फिर देश में नंबर वन, CM मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल

स्वच्छता की रैंकिंग में उज्जैन ने फिर देशभर में अपना डंका बजाया, और इस कामयाबी के असली नायकों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फूल बरसाकर उनका सम्मान किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन देश में नंबर वन आया है। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को सम्मानित किया और शहर के करीब 3 हजार स्वच्छताकर्मियों को 5-5 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

उज्जैन में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जहां शहर को देश में नंबर वन बनाने वाले असली नायकों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन लगातार दूसरी बार अपनी श्रेणी में देश में प्रथम आया है। यह उपलब्धि सफाई मित्रों की मेहनत और शहरवासियों की सहभागिता का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन की प्रगति पर उत्साह जताते हुए कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चलने के बावजूद स्वच्छता में नंबर वन आना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब तो लोग उज्जैन से डरने लगे हैं कि निर्माण कार्य पूरे होने के बाद शहर क्या कमाल करेगा। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में स्वच्छता के साथ किए जा रहे नवाचारों का भी जिक्र किया साथ ही करीब 3 हजार स्वच्छताकर्मियों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

यह ऐलान उन सफाई मित्रों के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी मेहनत से उज्जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button