एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर डटे छात्र, सज्जन सिंह वर्मा ने बढ़ाया हौसला

इंदौर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भंवरकुआं स्थित टंट्या मामा प्रतिमा स्थल पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं के बीच पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा आए, जहां उन्होंने आंदोलनरत विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए उन्हें छाते वितरित किए हैं। इस दौरान सज्जन वर्मा ने सरकार पर जोरदार निशाना साधा है.

पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि “लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है। वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देने के बजाय यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का टेंट उखाड़ा जाएगा, उन्हें धूप में बैठने को मजबूर किया जाएगा और उनके नाम-पते दर्ज कर दबाव बनाया जाएगा, तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई के वीडियो देखे, जिनमें छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार दिखाई देने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि, वे जब तपती धूप में धरने पर बैठे बच्चों की परेशानी के बारे में जानकर वहां आए, तो उन्हें लगा कि कम से कम उनके धूप से बचाव की व्यवस्था करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वे छात्र-छात्राओं के लिए छाते लेकर आए हैं।

इस दौरान छात्र योगित गुप्ता ,जानवी वर्मा ,भारत मोलवा , अमन सराठे ,चिराग़ मालवीय, सेजल पटेल, आदित्य मालवीय ,पवन मंडलोई ,वैराग्य बर्डे और शुभम दरबार के नेतृत्व में विद्यार्थी धरने पर बैठे रहे। पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा के साथ वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button