एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में BJP ग्रामीण की पाठशाला, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरु मंत्र दिया

इंदौर में बीजेपी की पाठशाला यानि ग्रामीण की बैठक आयोजित की गई, जहां इस पाठशाला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दिया है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया है।

बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक मधु वर्मा एवं विधायक उषा ठाकुर, पूर्व विधायक जितू जिराती, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने भारत माता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, कार्यकर्ताओं को अपने परिवार और व्यक्तिगत हितों से आगे बढ़कर राष्ट्रहित के लिए काम करना चाहिए। पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना, संगठन के नेताओं को मजबूती देना और प्रत्येक बूथ पर पार्टी को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर राधेश्याम यादव, उमानारायण पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रावलिया, चिंटू वर्मा, ओम परसावदिया, कंचन सिंह चौहान, सुभाष चौधरी, अंतर दयाल, रामस्वरूप गेहलोत, सुभाष महोदय, घनश्याम नारोलिया और मुकेश जरिया सहित बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button