एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: रामराजा के दरबार में CM मोहन यादव का देसी अंदाज, जमीन पर बैठकर सुने भजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला३ रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंचे सीएम कभी भक्ति में लीन नजर आए, तो कभी बुंदेली संस्कृति के रंग में रंगे दिखाई दिए। जमीन पर बैठकर भजन सुने, दोने में कलाकंद खाते हुए कुल्हड़ की चाय का आनंद लिया। इतना ही नहीं, हाथ पर लट्टू चलाकर सबको चैंका भी दिया। वही सीएम मोहन यादव ने रामराजा लोक का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए.

दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवाड़ी जिले की रामराजा नगरी ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री का अंदाज किसी औपचारिक दौरे जैसा नहीं, बल्कि पूरी तरह भक्ति और बुंदेली संस्कृति में रचा-बसा नजर आया। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने बुंदेली लोकगीतों का आनंद लिया और खुद झांझर बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। जमीन पर बैठकर भजन भी सुने। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया।

इसके बाद सीएम का देसी स्वाद भी देखने को मिला। प्रसाद की दुकान पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दोने में कलाकंद खाया और कुल्हड़ में चाय पी। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसी दौरान लट्टू हाथ में लेकर उसे हथेली पर चलाया और अपने इस अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया।मुख्यमंत्री ने ओरछा में लाला हरदौल बैठका पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने रामराजा लोक के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

कुल मिलाकर, ओरछा में मुख्यमंत्री का यह दौरा भक्ति, संस्कृति और देसी अंदाज का अनूठा संगम बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button