एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: ग्वालियर में कांग्रेस का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जीतू पटवारी ने संभाली संगठन मजबूत करने की कमान

ग्वालियर में कांग्रेस का दो दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चैधरी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित पार्टी के दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मकसद साफ हैकृमंडल से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को चुनावी मुकाबले के लिए तैयार करना।

ग्वालियर में कांग्रेस ने संगठन को धार देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चैधरी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, ग्वालियर के तीनों कांग्रेस विधायक, महापौर और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल, ब्लॉक और विधानसभा अध्यक्षों को संगठन संचालन और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस की रणनीति है कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, चुनावी रणनीति और जमीनी चुनौतियों के लिहाज से तैयार किया जाए, ताकि आने वाले चुनावों में संगठन की भूमिका और प्रभावी हो सके। च्ब्ब् चीफ जीतू पटवारी ने कहा  जिला स्तर पर प्रशिक्षण के बाद अब हर विधानसभा स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कुल मिलाकर, ग्वालियर का यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और चुनावी तैयारी की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button