एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में विकसित होंगे 5 नए औद्योगिक पार्क, मोहन सरकार का मेगा इंडस्ट्रियल प्लान

मध्य प्रदेश में उद्योगों का नया नक्शा तैयार हो रहा है और इस बार फोकस है मालवा के औद्योगिक विकास पर! मंदसौर के गांधीसागर में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच नए औद्योगिक पार्क विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि, इन परियोजनाओं से प्रदेश में 70 हजार 650 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और करीब 3 लाख 14 हजार रोजगार के अवसर बनेंगे।

गांधीसागर में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मालवा के औद्योगिक भविष्य का रोडमैप सामने रखा। सरकार पांच नए औद्योगिक पार्क विकसित करने जा रही है। इन पार्कों के जरिए बड़े निवेश को आकर्षित करने और लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदसौर, रतलाम और धार को इन परियोजनाओं का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। मंदसौर में  दो बड़े औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना है। बसई गांव में 178 हेक्टेयर क्षेत्र में एग्रो पार्क बनाया जाएगा। इसमें करीब 3 हजार 200 करोड़ रुपये के निवेश और 14 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं कुरलासी गांव में करीब 3 हजार 500 एकड़ में केमिकल पार्क विकसित होगा। इस परियोजना में 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और करीब एक लाख रोजगार के अवसर बनने का अनुमान है।

वहीं रतलाम में 453 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो-फार्मा पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश और करीब 25 हजार रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। वहीं धार जिले के भैंसोला गांव में 341.10 हेक्टेयर क्षेत्र में टेक्सटाइल और उससे जुड़े उद्योगों का पार्क बनाया जाएगा। इसमें करीब 6 हजार 150 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

मोहन सरकार का यह प्लान सिर्फ औद्योगिक पार्क बनाने तक सीमित नहीं है, इसके जरिए मालवा को निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button