एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाएगी सरकार,  CM मोहन यादव ने कर्मचारियों को लेकर किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विराम लगा दिया है। सीएम ने साफ कहा है कि, किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा और नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। 

भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के संवाद भवन में मंगलवार को कर्मचारी संगठनों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां स्पष्ट किया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने की खबरें भ्रामक हैं। सरकार किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने नहीं जा रही है और उनकी नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था कायम रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ताकत और पहचान उसके कर्मचारियों से होती है। कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

इस समारोह में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में करीब 40 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया। संगठनों ने शासकीय सेवाओं में नियुक्ति और कार्यरत कर्मचारियों के लिए दो संतान की सीमा की नीति समाप्त करने, पदोन्नति और वेतन-भत्तों में वृद्धि जैसे फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

कुल मिलाकर, कर्मचारी संगठनों के इस अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सरकार का रुख साफ किया, तो दूसरी ओर कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों को भी गिनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button