एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP News: पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कमलनाथ से किया ये वादा

मप्र विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल कई रंग दिखा रही है, चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए, जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जनता की अनदेखी का आरोप लगा दिया। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

बुधवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मलखान सिंह को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुए। जहां इस बड़े सियासी फेरबदल के समय प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी उपस्थित थे।

इस दौरान मंच से पूर्व दस्यु मलखान सिंह की पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने तारीफ की, और कहा कि मलखान सिंह जो कह रहे हैं, वो बात पूरा प्रदेश कह रहा है। इस दौरान कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता को दरकिनार किया जा रहा है, मनमाने ढंग से अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इस दौरान मलखान सिंह ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया, जिस पर कांग्रेस ने जमकर जय-जय कमलनाथ ने नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button