एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Guna news: दिग्गी राजा के गढ़ में वीडी शर्मा की एंट्री, ‘गांव चलो अभियान’ का किया आगाज

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा गुरूवार को गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवन पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया, इसके पश्चात श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन कर गांव चलो अभियान की शुरूआत की।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ क्रमांक 94,95,96,97 की बूथ समिति की बैठक को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतकर हर बूथ को मोदी बूथ बनाने के साथ हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाना है। इससे पहले शर्मा ने पन्ना समिति की बैठक लेकर गांव चलो अभियान को सार्थक बनाने के संबंध में बताया। पन्ना समिति की बैठक करने के साथ बूथ क्रमांक 94,95,96,97 की मतदाता सूची के पुरनीक्षण कार्य को देखा। शर्मा ने युवाओं के साथ चाय पर चर्चा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने की वोटर्स के घर पहुंचकर संपर्क किया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गांव चलो अभियान के तहत ग्राम आवन में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज सेवियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही गांव के मंदिर में चल रहे सुंदरकांड में शामिल होकर पाठ किया। शर्मा ने रात्रि विश्राम ग्राम आवन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button