एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: VD Sharma ने कांग्रेस पर निशाना साधा, कही ये बात

लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ने पन्ना में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विरासत टैक्स मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, इटालियन कांग्रेस भारत में अमेरिकन टैक्स लागू कर जनता को लूटना चाहती है। 27 अप्रैल को पन्ना में प्रेसवार्ता के दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस, सोनिया, गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

वहीं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की जनता का मतदान के लिए आभार जताते हुए कहा कि, इस अतुलनीय मत का कर्ज वह आगामी 5 सालों में विकास के नये आयाम स्थापित करके चुकाएंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, रविराज सिंह यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी एवं जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button