MP News : प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारी में जुटी कांग्रेस,नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

इन साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव है, ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है, जहां 21 तारीख को ग्वालियर संभाग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आने वाली है, जिसको लेकर क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है
दरअसल ग्वालियर संभाग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 21 तारीख को आने वाले हैं, जिसको लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जोरदार हमला बोला है, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना साधते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री को घोटालों का सरगना बताते हुए इस्तीफे की मांग की
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसी कौन सी परीक्षा हुई हैं जिनमें घोटाले नहीं हुए, एग्रीकल्चर परीक्षा घोटाला, नर्सिंग परीक्षा घोटाला शिवराज सिंह घोटाले रोकने में नाकाम रहे
वही ओबीसी के मुद्दे पर भी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा
वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ग्वालियर संभाग में आने के बाद अब देखना होगा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में ग्वालियर संभाग में क्या नए समीकरण जन्म लेते हैं,और कांग्रेस ग्वालियर संभाग में भाजपा के किले में सेंध लगाने सफलता प्राप्त करती है या फिर नहीं