एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी मुहिम, CM डॉ. मोहन यादव ने सेफ क्लिक 2.0′ का शुभारंभ किया

साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के बीच मध्य प्रदेश में अब साइबर ठगों के खिलाफ जनजागरण की बड़ी मुहिम शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ करते हुए साइबर ठगी को डिजिटल राक्षस बताया और लोगों को जागरूक, सतर्क और सहभागी बनने का संदेश दिया। 

डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे मामलों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  इसी चुनौती से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने आठ अन्य विभागों के सहयोग से प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक 2.0 अभियान की शुरुआत की है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, साइबर ठगी डिजिटल राक्षस की तरह है जो अनजाने में कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। साइबर सुरक्षा के लिए तीन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है, जागरूकता, सावधानी और सहभागिता। साइबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, साइबर सुरक्षा की अपने आप गंभीरता भी है और अहसास भी।

बता दें, प्रदेश के सभी 55 जिलों और 55 हजार गांवों में 8 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं, जनसंवाद, स्कूल-कॉलेज गतिविधियां और डिजिटल जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के करीब 50 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है ताकि लोग ठगी के नए-नए तरीकों को पहचान सकें और खुद को सुरक्षित रख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button