मेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

UP News: बेंगलुरु में यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026, उद्योगपतियों के सामने CM योगी का विजन

उत्तर प्रदेश को निवेश और उद्योग का नया हब बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। बेंगलुरु में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 में मुख्यमंत्री ने देश के बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश का विजन पेश किया।

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले बेंगलुरु में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश अब 3S मॉडल—सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड  के आधार पर आगे बढ़ रहा है।

यही वजह है कि, प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, नौ वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश की पहचान एक पिछड़े और बीमारू राज्य के रूप में होती थी, आज वही प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। सरकार ने बीते वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना तक बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को निवेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पास वर्तमान में 5 अंतरराष्ट्रीय और 11 घरेलू हवाई अड्डे  हैं। इसके अलावा 5 नए एयरपोर्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित देश के कई बड़े उद्योगपति, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और निवेशक मौजूद रहे। यूपी सरकार ने इस मंच के माध्यम से प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button