MP: मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोहन सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में एक और बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब प्रदेश के किसानों को उनकी जमीन के बदले पहले से दोगुना नहीं बल्कि चार गुना मुआवजा मिलेगा। कैबिनेट बैठक में लिए गए इस अहम फैसले से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए मुआवजे की राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। अब तक किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले फैक्टर-1 के आधार पर दोगुना मुआवजा मिलता था…लेकिन अब मोहन सरकार ने इसे बढ़ाकर फैक्टर-2 कर दिया है…जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को उनकी जमीन के बदले चार गुना मुआवजा मिलेगा… यह फैसला खास तौर पर उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जिनकी कृषि भूमि सरकारी निर्माण कार्यों में अधिग्रहित की जाती है…
कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार फैसले ले रही है…वही उज्जैन 157 करोड़ सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई।
कुल मिलाकर मोहन सरकार का ये फैसला किसानों के लिए बड़ी राहत और मजबूत सहारा साबित हो सकता है…अब देखना होगा कि इस फैसले का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है , फिलहाल इस फैसले से किसानों के चेहरे खिल उठे है।



