एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: PM नरेंद्र मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी बवाल, CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी से एमपी की सियासत में बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है और कांग्रेस अध्यक्ष से माफी कि मांग की है.

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी हमलावर हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस लगातार ऐसी गलतियां कर रही है, जिसका खामियाजा उसे चुनावों में भुगतना पड़ रहा है…मीसा बंदी के दौरान कांग्रेस ने विपक्ष के साथ जो व्यवहार किया, उसके लिए आज तक माफी नहीं मांगी गई ।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया…उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी करना बेहद आपत्तिजनक है… मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी से बचें.

खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी देशभर में आक्रामक नजर आ रही है…मध्यप्रदेश में भी इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button