MP: 19 सितंबर को इंदौर में गूंजेगी युवाओं की आवाज, सत्यनारायण पटेल ने संभाला मैदान

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी की मौजूदगी में होने वाले छात्रों की गूंज को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां अब इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने मैदान संभाल लिया है. इस सिलसिले में सत्यनारायण पटेल के बिचौली मरदाना स्थिति निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंदौर शहर में युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सरगमियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक युवा सम्मेलन ‘छात्रों की गूंज: पेपर लीक, भर्ती बेहाल, युवा का भविष्य क्यों बदहाल?’ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सिलसिले में सत्यनारायण पटेल के बिचौली मरदाना स्थिति निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि, इंदौर में युवाओं के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए इस आयोजन को पूरी भव्यता और सक्रियता के साथ सफल बनाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए सत्यनारायण पटेल ने कहा कि, व्यापम जैसे घोटालों ने इस प्रदेश के युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करके रख दिया है, और पेपर लीक व चरमराई भर्ती प्रक्रियाओं के कारण युवा पूरी तरह हताश हैं। युवाओं के इसी छींके हुए भविष्य को बचाने और इस जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ पुरज़ोर आवाज़ उठाने का समय आ गया है।
आयोजन समिति ने शहर के सभी विद्यार्थियों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों। कार्यक्रम से डिजिटल रूप से जुड़ने के लिए पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है।



