MP में चिट्ठी पर सियासत, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तोड़ी चुप्पी

MP की सियासत में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक कथित चिट्ठी की चर्चा तेजी से चल रही है, जहां इस चिट्ठी को लेकर अब खुद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए इस तरह की कोई चिट्ठी नहीं लिखने की बात कही है. इतना ही नहीं, विजयवर्गीय ने चैलेंज देते हुए कहा कि, यदी किसी के पास मेरी लिखी कोई चिट्ठी हो तो बताए.
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चिट्ठी को लेकर बुधवार की सुबह से ही सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, वहीं दोपहर होते-होते खुद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कथित चिट्ठी पर चुप्पी तोड़ते हुए इस महज एक अफवाह बताया है. इतना ही नहीं मंत्री विजयवर्गीय ने इस तरह की कोई चिट्ठी नहीं लिखने की बात कही है. वहीं विजयवर्गीय ने कहा कि, यदी किसी के पास मेरी लिखी कोई चिट्ठी हो तो बताए.
बहरहाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चिट्ठी पर शुरू हुई सियासत कहां जाकर थमती है, ये आने वाला वक्त बताएगा.



