MP: मोहन कैबिनेट ने भोपाल मेट्रो को दी रफ़्तार, परियोजना की लागत बढ़ाई

मोहन कैबिनेट बैठक में भोपाल मेट्रो को लेकर राहत की खबर सामने आई है। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार ने इसकी बढ़ी हुई लागत को मंजूरी दे दी है।
भोपाल को आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ने वाली भोपाल मेट्रो रेल परियोजना अब नए बजट के साथ आगे बढ़ेगी। कैबिनेट बैठक में परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी गई है। अब इस प्रोजेक्ट पर कुल 10,033 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जब इस परियोजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी तब इसकी अनुमानित लागत करीब 6,241 करोड़ रुपए थी, लेकिन समय के साथ लागत में भारी इजाफा हुआ और अब इसे बढ़ाकर 10,033 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि परियोजना को तेजी से पूरा करने और निर्माण कार्य को गति देने के लिए इस बढ़ी हुई लागत को मंजूरी दी गई है सरकार का दावा है कि आने वाले दो सालों में भोपाल मेट्रो का स्वरूप और अधिक स्पष्ट नजर आने लगेगा.
कुल मिलाकर भोपाल के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब देखना होगा कि बढ़ी हुई लागत के साथ ये परियोजना तय समय पर पूरी हो पाती है या नहीं…



