MP: 12 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर का संदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च को शुरू होगा और 24 मार्च को ख़त्म होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि, दोनों अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सत्र की सार्थकता को सिद्ध करे।
10 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है।पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा। 11 मार्च को राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी। 12 मार्च को वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मोहन यादव सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बजट सत्र की जानकारी देते हुए पक्ष और विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की नसीहत दी है।
बता दे कि, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर प्रवास पर थे , इस दौरान रेसीडेंसी कोठी पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। वही इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर विधासनभा अध्यक्ष को जानकारी भी दी।
इस बार का बजट चार लाख करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है।इसमें मोहन सरकार का किसान, युवा और महिलाओं पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा 2028 उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते है। खास करके इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच किसानों, रोजगार, भ्रष्टाचार, परिवहन घोटाले जैसे कई मुद्दों पर जमकर बहस होने की संभावना है।