एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP News: प्रियंका और कमलनाथ के नाम शिवराज का पैगाम, बोले- आदिवासियों को सम्मान भी देंगे और सामान भी

मध्यप्रदेश में आदिवासियों को लेकर सियासत शुरू हो गई है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खुद को आदिवासी हितेषी बनाने में लगे है। सीएम शिवराज ने कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए वीडियो जारी किया।

मध्यप्रदेश के चुनावी समर में आदिवासी जिस दल का साथ देगा समझो सरकार उसी की है, लिहाजा कांग्रेस और भाजपा के आदिवासी हितेषी दिखाने की होड़ मची है,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस, प्रियंका गांधी और कमल नाथ पर हमलावर हैं। लगातार तीसरे दिन वीडियो मैसेज में उन्होंने प्रियंका गांधी और कमल नाथ पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री ने कमल नाथ के मुख्यमंत्रित्व काल के डेढ़ साल के दौरान हुए कार्यों पर सवालिया निशान लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में गरीब आदिवासी बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये दिये जाते थे, संबल योजना से गरीबों को बल मिला था, आदिवासियों को जूते-चप्पल देते थे, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी और कमल नाथ मुख्यमंत्री बने, उन्होंने यह सभी योजनाएं बंद कर दीं।

शिवराज ने कहा कि जबलपुर में रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बन रहा है। टंट्या मामा का स्मारक बनाया है।  कमल नाथ हमेशा आदिवासी विरोधी रहे हैं, हम आदिवासी भाई बहनों को सम्मान भी देंगे और सामान भी देंगे। कुल मिलाकर अब देखना दिलचस्प होगा कि 17 नवंबर को जब मतदान होगा तो आदिवासी समाज किसका साथ देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button