MP में आईटी और ईडी की छापेमारी की आशंका, दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओ पर ईडी की छापेमारी की आशंका जताई है, उन्होंने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा की मध्यप्रदेश में भाजपा एजेंसियों का सहारा लेकर हमे डराने की कोशिश करेगी, लेकिन हम डरने वाले नही है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेताओं पर आईटी और ईडी की रेड होने की आशंका जताई है. उनका कहना है मध्य प्रदेश में जगह-जगह ईडी और आईटी दफ्तर खोले जा रहे हैं. अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार के मंत्रियों, कर्मचारी और स्टाफ मेंबर्स पर ईडी आईटी की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओ और मंत्रियों के ठिकानों पर आईटी और ईडी की रेड हुई है, जिसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताओं को आशंका है कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा सकता है।